जगदलपुर। बस्तर जिले में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले 9 साल के बच्चे की हत्या कर दी। वह बच्चे को घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था, फिर मौका देखकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका गला भी रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम वेद वर्मा है, आरोपी युवक और बच्चे के पिता में पुरानी रंजिश थी. कई दिनों से युवक बदला लेने की ताक में था। मंगलवार की शाम आरोपी युवक अपने एक अन्य साथी के साथ बच्चे को नशीली चॉकलेट खिलाकर अपरहण कर अपने साथ जगदलपुर शहर ले आया और देर रात मासूम बच्चे की हत्या कर शव को परपा के जंगल में फेंक दिया।
हत्या के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। इसके बाद बच्चे के परिजनों और इलाके में तेजी से बच्चे के अपहरण की बात फैल गई। पूछताछ पर पता चला कि आरोपी युवक नीतीश कुशवाहा के साथ ही बच्चे को आखिरी बार देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर शहर के धरमपुरा इलाके से ही धर दबोचा। वहीं 1 अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले वह बच्चे का अपरहण कर फिरौती मांगने के फिराक में था, फिर अचानक उसने बच्चे की हत्या ही कर दी।



