मध्य्प्रदेश

सांची विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 लाख रु. की लागत से 2 सड़कों के निर्माण को मंजूरी

सांची
रायसेन जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा स्कीम के तहत दो सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली।  यह रोड ग्राम पंचायत कचनारिया और सरार में बनाई जाएंगी। इनके निर्माण में 49.06 लाख रुपए की लागत आएगी। मुरलीखेडी से नरोंदा तक ग्रेवल रोड तैयार करने में 14.69 लाख और जमुनिया से बडजोरपुर तक ग्रेवल रोड को बनाने में 34.37 लाख रुपए खर्च होंगे। यह दोनों सड़के तैयार होने से क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन सुविधाजनक होगा। इन सड़कों के लिए क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी से मांग की थी।

Back to top button