जांजगीर-चाम्पा: नवविवाहित आर्मी के जवान के साथ तीन लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली। तीनों की मौत के जहरीली शराब पीने से हुई है.घटना जांजगीर के ग्राम रोगदा की है।
जानकारी के अनुसार, आर्मी के जवान रोगदा निवासी नंदलाल कश्यप की दो दिन पहले शादी हुई थी, जिसके बाद आज गांव के लोगों को भोज के लिए आमंत्रित किया गया था। मृत नंदलाल कश्यप दो अन्य लोगों परस राम साहू और सतीश कश्यप के साथ सुबह दाल पिसाने के लिए निकला था. बीच में तीनों ने कोचिया से देसी शराब खरीदकर पिया, जिसके बाद तीनों बेहोश हो गए. तीनों को नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया। मृतकों को पोस्ट मार्टम के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है.घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।



