रायपुर
बालोद में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। घटना महामाया थाना क्षेत्र के आडेझार के जंगल की है। मौके से पुलिस को डिस्पोजल, कोल्ड ड्रिंक और जहर की शीशी मिली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में बालोद पुलिस जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, युवक का नाम राहुल टेकाम 23 वर्ष निवासी मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव और युवती का नाम संध्या किरंगे पिता कालचुवा थाना मोहला की रहने वाली थी। दोनों का शव आज सुबह आडेझार के जंगल में मिला। कुछ दिनों से ही दोनों युवक और युवती घर से निकले हुए थे। लड़के के परिजनों ने अपनी पुत्री के गुमसुदगी की रिपोर्ट बीते शनिवार को दर्ज कराई थी। मृतक प्रेमी जोड़े रिश्ते से उनके परिजन खुश नहीं थे। आये दिन दोनों परिवार का विवाद भी होता रहता था। लड़के के घर वाले भी काफी नाराज थे। बार बार समझाने के बाद भी लड़का नहीं मान रहा था और लड़की से मिलना जुलना लगातार जारी था। कहा जा रहा है कि परिवार के रोकटोक से युवक और युवती परेशान थे। इसी के चलते दोनों घर से निकल गए थे। दोनों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिया होगा, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई।