News

कुषाभाउ ठाकरे वार्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 5 वासियो को महापौर एजाज ढेबर ने दिया CC रोड का सौगात… महापौर ने किया भूमिपूजन…

रायपुर

नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 9 के तहत आने वाले कुषाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 में हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर 5 क्षेत्र में नई सीसी रोड की सौगात दी है। महापौर जनसम्पर्क स्वेच्छानुदान निधि मद से 10 लाख रुपए की स्वीकृत दी। महापौर एजाज ढेबर ने भूमिपूजन किया।इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि पंकज शर्मा, जोन 9 के जोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, कुषाभाउ ठाकरे वार्ड पार्षद सुशीला धीवर सहित जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता हरेन्द्र साहू, वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों की उपस्थिति में भूमिपूजन कर कायार्रंभ करवाया। महापौर ढेबर ने जोन कमिश्नर पाण्डेय एवं कार्यपालन अभियंता साहू को निगम महापौर निधि मद से 10 लाख की स्वीकृत लागत से तत्काल कुषाभाउ ठाकरे वार्ड के हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 5 में जनहित में जनसुविधा के लिए सुगम आवागमन देने नई सीसी रोड का निर्माण प्रारंभ करवाकर सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त तरीके से प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर ने नागरिकों से कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण करने एवं गुणवत्ता में कमी मिलने पर सीधे उन्हें अथवा जोन 9 अध्यक्ष अथवा वार्ड पार्षद को जानकारी देकर षिकायत करने का आव्हान किया ताकि तत्काल गुणवत्ता सुधार जनहित में आवश्यक रूप से करवाया जा सके।

महापौर ने नागरिकों से सीसी रोड गुणवत्ता युक्त बनवाने कार्य के दौरान निगम अमले की सकारात्मक सहयोग वार्ड व नगर के हित में देने का अनुरोध किया। जोन 9 अध्यक्ष मिश्रा एवं कुषाभाउ ठाकरे वार्ड पार्षद धीवर ने जोन 9 के तहत वार्ड में महापौर निधि मद से नई सीसी रोड का कार्य प्रारंभ करवाने पर वार्डवासियों की ओर से महापौर एजाज ढेबर को धन्यवाद दिया।

Back to top button