छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में बड़ा एक्शन, शराब पार्टी करते दो हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना परिसर में शराब पार्टी करना दो हेड कांस्टेबल को भारी पड़ गया। ड्यूटी के दौरान बैरक में बैठकर शराब सेवन करने की शिकायत मिलते ही एसपी अंकिता शर्मा ने बड़ा एक्शन लेते हुए दोनों प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित पुलिसकर्मियों की पहचान हेमंत अनंत और भूपेंद्र कौचे के रूप में हुई है। दोनों को रक्षित केंद्र राजनांदगांव संबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Back to top button