News

Bharat Ratna: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने किया ऐलान..

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने आज पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवानी को भारत रत्‍न देने की घोषणा की है। भारत रत्‍न देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान हैं। भारत रत्‍न से सम्‍मानित होने वाले आडवानी 50वें व्‍यक्ति हैं। आडवाणी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के बाद भारत रत्न पाने वाले दूसरे भाजपा नेता होंगे। भारत रत्‍न सम्‍मान की शुरुआत 1954 में हुई थी।

अब तक केवल दो गैर भारतीय को यह सम्‍मान दिया गया है। भारत रत्‍न सम्‍मान पाने वाले खान अब्‍दुल गफ्तार खान पहले गैर भारतीय थे। उन्‍हें 1987 में यह सम्‍मान दिया गया था। नेल्‍शन मंडेला को 1990 में भारत रत्‍न दिया गया था। मंडेला भारत रत्‍न से सम्‍मानित दूसरे गैर भारतीय हैं। अब तक 48 हस्तियों को भारत रत्न दिया जा चुका है। आडवाणी से पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था।

 

Leave a Reply

Back to top button