कोरबा: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शाॅपिंग कॉम्पलेक्स आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी हैं। मृतक एक महिला और दो पुरूष हैं। पूरा घटनाक्रम कोतवाली थाना के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का हैं।
आपको बता दे कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शाॅपिंग कॉम्पलेक्स में आज दोपहर भीषण आग लग गयी थी। घटना की जानकारी के बाद कलेक्टर संजीव झा और एसपी यू.उदय किरण मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल मेें भर्ती घायलों में बुरी तरह से धुंए की चपेट में आकर झूलसे तीन लोगों की मौत हो गयी हैं।
प्रथम तल पर साहेब रेडिमेड कपड़ो की दुकान में शार्ट सर्कीट से आग लगी। इसके बाद जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता, इतनी देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ऊपर से नीचे काॅम्पलेक्स के दूसरे दुकानों तक पहुंच गयी। इस दौरान ऊपर आग में दुकान के कर्मचारी और आम लोग फंस गये थे। जिन्हे निकालने और आग पर काबू पाने के लिए दमकल को बुलाया गया। लेकिन दमकल पहुंचने से पहले ही आग की लपटे और जहरीले धुंए से परेशान लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए करीब आधा दर्जन महिला और पुरूषों ने आनन फानन में काॅम्पलेक्स के पहले मंजिल से कूदकर अपनी जान बचायी। इस दौरान उपर कई लोग फंसे रहे। जिन्हे मौके पर पहुंची दमकल की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर नीचे उतारा गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इनमें 2 पुरूष और एक महिला की मौत की मौत हो गई हैं।



