News

किसान कल्याण महाकुंभ: किसानों के बैंक खातों में डालेंगे 6500 करोड़ रुपए..सिंचाई परियोजना का रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण..

भोपाल:.  राजगढ़ में 13 जून को “किसान-कल्याण महाकुंभ” आयोजित कर रही है। इस महाकुंभ में किसानों को विभिन्न सब्सिडी और आर्थिक लाभ प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन के दौरान फसल बीमा के 2933 करोड़ रुपए की राशि सभी किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इस महाकुंभ महाकुंभ में किसानों को साढ़े 6 हजार करोड़ रूपये मिलेंगे। किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित होगी। मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2123 करोड़ रूपये, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44 लाख 49 हजार किसान के खाते में 2900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 70 लाख 61 हजार किसान के खाते में 1400 करोड़ की सौगात मिलेगी।

मोहनपुरा-कुंडालिया पाइप सिंचाई प्रणाली और गोरखपुरा समूह नल-जल योजना लोकार्पित होगी। 1689 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार-पत्र मिलेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सम्मेलन होगा। महाकुंभ में 11 हजार 378 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण होगा। इस कार्यक्रम में 11 करोड़ 25 लाख रूपये की साढ़े 24 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण और राजगढ़ नगर सुरक्षा के लिये नेवज नदी के तट पर 16 करोड़ 30 लाख रूपये की बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी होगा।

Back to top button