News

CG- नक्सल मामले को लेकर आज हाई लेवल मीटिंग.. चार राज्यों के अधिकारी और IB के एडिशनल डायरेक्टर होंगे शामिल..

रायपुर:  बस्तर संभाग के वंनाचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। नक्सली ने जवानों और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसको लेकर आज पुलिस मुख्यालय में आज बड़ी बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में तेलंगाना, आंध्र, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के अधिकारी शामिल होंगे। इंटरस्टेट कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए आईबी के एडिशनल डायरेक्टर रित्विक रुद्रा भी रायपुर पहुंचे हुए है। कुछ ही देर में चारों राज्यों की नक्सल समस्या को लेकर जॉइंट बैठक में शामिल होंगे।

Back to top button