रायपुर: कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बैठक लेंगी। चुनावी तैयारी के बीच मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ प्रदेश प्रभारी की ये बैठक काफी अहम कही जा रही है। बैठक में विभागों के कामकाज, मंत्रियों के परफार्मेंस को लेकर चर्चा होगी। प्रदेश प्रभारी मंत्रियों को चुनाव के मद्देनजर कुछ निर्देश भी दे सकती है। खबर तो ये भी कुछ मंत्रियों की शिकायत कार्यकर्ताओं ने की है। कार्यकर्ता को तवज्जो देने, उनके कामों और आवेदनों पर प्रमुखता से निर्णय लेने के निर्देश भी प्रदेश प्रभारी दे सकती है।
दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचने वाली प्रभारी कुमारी सैलजा 10 मई की सुबह 11.55 की फ्लाईट से 1.45 बजे रायपुर पहुंचेगी और फिर एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस भवन आयेंगी। 2.30 बजे से मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ प्रभारी कुमारी सैलजा बैठक करेंगी। कमजोर परफार्मेंस, मंत्रियों की शिकायत, कार्यकर्ताओं के असंतोष जैसे मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा होगी। 10 मई को मंत्रियों की बैठक लेने के बाद 11 मई को प्रभारी सभी महापौर और निगम जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। 11 मई की बैठक के बाद प्रभारी कुमारी सैलजा वापस दिल्ली लौट जायेंगी।



