Newsपॉलिटिक्सरायपुर

पूर्व मंत्री राजेश मूणत का दोहरा आचरण, जब सरकार में थे तो खुद बनवा रहे थे, अब सरकार चली गई तो धरना:महापौर एजाज ढेबर..

रायपुर

साइंस कॉलेज ग्राउंड में यूथ हब और चौपाटी बनाई जा रही है। भाजपा सरकार के वक्त PWD मंत्री रहे राजेश मूणत इसका विरोध कर रहे हैं। ग्राउंड के पास यूथ हब और चौपाटी का प्रस्ताव 8- 6- 2018 को लाया गया। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। जनप्रतिनिधी राजेश मूणत खुद मंत्री थे, अब विरोध कर रहे हैं ये समझ से परे है। ये तो दोहरा आचरण है। जब सरकार में थे तो खुद बनवा रहे थे, अब सरकार चली गई तो धरना दे रहे हैं।  निगम महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मूणत विरोध कर रहे हैं, इसका प्रस्ताव बना ही भाजपा के वक्त था।

एजाज ढेबर ने कहा मूणत जी मैं समझ पा रहा कि 2018 में प्रस्तावित प्रोजेक्ट आज 2023 में कैसे विवाद में ले लिया गया कैसे अब विरोध कर रहे हैं। आप ही अफसरों को लेकर गए , प्रोजेक्ट तय किया। एजेंसी तय की। तब किसी कारण से काम शुरू नहीं हुआ अब काम हो रहा है तो विरोध कर रहे हैं। उन्हीं की सरकार ने साइंस कॉलेज के पास करीब 24 करोड़ खर्च करके हॉकी स्टेडियम बनवाया आज तक वहां एक भी मैच नहीं हुआ, मैच तो दूर प्रैक्टिस तक नहीं होती। क्या वो स्टेडियम मूणत जी के लिए बना था क्या, करोड़ों रुपए पानी में बहा दिया।

Back to top button