
रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का निधन हो गया है। आज सुबह 3.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 100 साल की उम्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने ईश्वर चरणों में अपना स्थान पाया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि ”शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।” 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां हीराबा को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां की तबीयत खराब होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे और करीब एक घंटे 20 मिनट अस्पताल में रहे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की थी।




