ज्ञानज्योतिष

12 अगस्त सोमवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज व्यावसायिक क्षेत्र में सुधार होगा और आय के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा।

वृष राशि- व्यापार में आज कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आपको अच्छा मुनाफा होगा। संतान के महत्वपूर्ण कार्य किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से पूरे होंगे। नौकरी पेशा जातकों के आज समय पर कार्य पूरे होंगे। आपकी माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, उनका ध्यान रखें। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, जनता का सहयोग भी प्राप्त होगा।

मिथुन राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज कामकाज के प्रति लापरवाही ना करें, अगर ऐसा होता है तो आपका काम समय से पूरा नहीं हो पाएगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा और साख भी बढ़ेगी। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और बातचीत से समस्याओं का समाधान मिलेगा।

कर्क राशि- आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज सफलता मिलेगी और नए अवसर भी मिलेंगे। व्यापार में आपको सूझबूझ और विवेक से काम लेना चाहिए, अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। बड़ों की बातों को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप पार्ट टाइम जॉब करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आप समय निकाल पाएंगे। घर का वातावरण मिलाजुला रहेगा। परिवार के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त रहेंगे। भाइयों के सहयोग से आज आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि- व्यापार के सिलसिले में आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन भविष्य में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में अच्छी तरक्की होगी।

तुला राशि- कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे। अगर आपका धन अटका हुआ है, आज शिवजी की कृपा से वापस मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। किसी प्रयोजन की मदद से यदि लंबे समय से लेन-देन की कोई समस्या चल रही थी तो आज उसका समाधान हो सकता है। मित्रों के साथ दूर-दूर की यात्रा पर जाने का प्रश्न प्रबल हो सकता है। परिवार में आज कुछ धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों की प्रसन्नता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- आप आज घर के कामों को टालने की कोशिश करेंगे तो माताजी आप पर नाराज हो सकती हैं, इसलिए उन्हें मनाने की कोशिश करें। नौकरी पेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा भविष्य में संकट आ सकता है।

धनु राशि- आज व्यापार में वृद्धि होगी, लेकिन आर्थिक लाभ नहीं होने से आगे के सारे काम प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए नीति बनाकर काम करें। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के पास आपका उधार दिया हुआ पैसा है तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि- आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक शांतिपूर्ण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और कहीं भी जाने से पहले अपनी सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लें। जीवनसाथी की सलाह बिजनस में कारगर साबित होगी।

कुंभ राशि- आज आपकी तार्किक शक्ति में वृद्धि होती हुई नजर आएगी, लेकिन अगर आप इसका सही जगह उपयोग करेंगे तो भविष्य में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। आज कोई बुरी खबर सुनने के बाद आपको अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और विदेश में नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम को परिवार के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

मीन राशि- आज का दिन भविष्य के लिए बचत योजनाओं में निवेश करने में सफल होंगे। संतान के विवाह के लिए आज कोई प्रस्ताव आता है तो उसे स्वीकार किया जा सकता है। नौकरी पेशा जातक आज कामकाज में स्पष्टता बनाकर रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचें। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसकी वजह से शारीरिक समस्या हो सकती है। शाम के समय किसी धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा।

Leave a Reply

Back to top button