ज्ञानज्योतिष

27 जुलाई शनिवार आज का राशिफल..सिंह राशि- आज का दिन लाभदायक रहेगा, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन परेशानी दिन के पहले भाग में अधिक रहेगी, दिन के दूसरे भाग से आपका समय अनुकूल रहेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा का गोचर होगा जो आपको लाभ दिलाएगा। आप आज समझदारी और संयम से उलझे हुए काम को भी सुलझाने में सफल रहेगे। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार का चल रहा तनाव दूर होगा।

वृष राशि- आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए। आज सुनफा योग बनने से आपको लाभ मिलेगा। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि का संयोग बन रहा है। आज अचानक आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। शौक और मनोरंजन पर भी आज आप धन खर्च करेंगे। आज आपको राजनीतिक समर्थन मिलेगा और आपके अटके हुए काम भी आज पूरे होंगे।

मिथुन राशि- आज आप परिवार में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। घर के काम में भी आप आज हाथ बटाएंगे। आपको पूर्व में किए किसी काम को लेकर अफसोस भी आज हो सकता है। और बच्चों की खुशी के लिए आज आप उनके साथ समय बिताएंगे। आपकी व्यापारिक यात्रा आज सफल रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आर्थिक व्यवहार में परेशानी होगी।

कर्क राशि- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे और रुचिकर खान पान का भी आनंद लेगे। कार्यक्षेत्र में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। माता की सेहत के ध्यान रखें।

सिंह राशि- आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज रोजगार की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और कार्यक्षेत्र में समय से पहले अपनी कार्ययोजना को पूरा करने से आपके प्रभाव और यश दोनों में वृद्धि होगी। आज आप पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए धन खर्च करेंगे । आपके लिए सलाह है कि राजनीति चर्चा परिचर्चा में भाग लेने से बचें नहीं तो विवाद हो सकता है।

कन्या राशि- आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतने वाला है। आपको आज कई पेंडिंग काम को निपटाने होंगे। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर फोकस बनाए रखना होगा नहीं तो आपके प्रतिद्वंद्वी आपसे आगे निकल सकते हैं। आपकी सेहत भी आज नरम रह सकती है, पेट से संबंधित समस्या होने की आशंका है इसलिए बाहरी खानपान से आपको परहेज रखना चाहिए। आज आप किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भी भाग ले सकते है जिससे आपको मान सम्मान मिलेगा।

तुला राशि- आज आपको अपने काम में सफलता मिलने से खुशी मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढेगा। आज आपको राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग के समर्थन और सहयोग से आपको भविष्य में लाभ का संयोग बनेगा। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा नहीं तो आपका बजट प्रभावित हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आज आप अपनी नेतृत्व क्षमता और कूटनीति से कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। अधिकारियों तथा सहकर्मियों के बीच आपकी छवि भी बेहतर होगी। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको हाथ को सख्त रखने की जरूरत है क्योंकि आज आप भावुकता में आकर धन खर्च कर सकते हैं। आज किसी किसी सगे संबंधी पर भी आपका धन खर्च हो सकता है।

धनु राशि- लोग विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और उचित मार्गदर्शन मिलेगा। वाणी पर आज आपको संयम रखना होगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से हो सकता है। व्यापारियों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा। आप आज अल्पकालिक निवेश से बचें। माता की ओर से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आज का दिन सुख साधनों की वृद्धि करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता की सेहत का ध्यान रखना होगा, जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से आपको सुख और लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज सम्मान पाएंगे।

कुंभ राशि- आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा, और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। चिकित्सा से जुड़े लोगों के मान-सम्मान और कमाई में वृद्धि होगी।

मीन राशि- आपको आज किसी समस्या और तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप जिन मामलों में प्रयास करेंगे उसमें आपको आज भाग्य सफल बनाएगा। आर्थिक मामलों में आज आप गैर जरूरी खर्चों पर कंट्रोल कर पाएंगे। आपको आज निकट संबंधियों और ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Back to top button