छत्तीसगढ़

CG NEWS: एसपी ने 8 पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” से किया सम्मानित..

बिलासपुर: एसपी द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में जून माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी को “कॉप ऑफ द मंथ 2023” चयनित कर प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार से पुरूष्कृत किया गया है।

तारबाहर थानेदार मनोज नायक को कॉप ऑफ द मंथ का अवार्ड आन लाइन सट्टा खिलाते 4 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिए जाने को लेकर दिया गया। नायक ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के करीब 12.30 करोड़ रुपए को फ्रीज किया। 10 लाख रुपए नगद जब्त कर रिकार्ड स्थापित किया।

एन्टी क्राइम टीम के प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप ने अलग अलग कार्रवाई में 6 किलोग्राम चांदी के जेवर 2 लैपटॉप बरामद किया। बेहतर विवेचना कार्य के लिए सिरगिट्टी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रीना प्रधान बंजारे को कॉप ऑफ मंथ से सम्मानित किया गया। पुलिस कप्तान ने इस दौरान प्रधान आरक्षक सतेश्वर तिवारी, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने वाले आरक्षक सतपुरण जांगड़े चकरभाठा, 5 नाबालिक बालिकाओं को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामदगी में विशेष योगदान के लिए कोटा थाना आरक्षक भोप सिंह साहू को भी सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Back to top button