छत्तीसगढ़

CG- खारुन नदी में 24 घंटे से रेस्क्यू करने के बाद मिला लापता युवक का शव..

रायपुर

लापता युवक का शव खारुन नदी के बेंद्री डैम में मिला है. मंगलवार दोपहर दोस्ताें के साथ नहाने गया युवक रंजीत लापता हुआ था. गहरे पानी में उतरने के बाद युवक डूब गया था. उसके साथियों ने उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिल पाया. वहीं आज सुबह उसे तलाशने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, 24 घंटे से एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम रेस्क्यू कर रही थी.कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने खारून नदी में डूबे युवक के शव को बरामद करने में कामयाबी हासिल की है.

 

नाबालिग युवक को उसके दोस्तों ने डूबते देखा, लेकिन बचा नहीं सके. यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इस मामले को लेकर उरला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि रंजीत नामक युवक के नदी में डूबने की सूचना मिली थी. रेस्क्यू अभियान चलाया गया. आज सुबह उसकी बॉडी बरामद की गई है. पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Back to top button