मोहला-मानपुर: मोहला-मानपुर जिले के खड़गाव थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 बच्चे घायल हुए हैं। यह मामला खड़गाव थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है, कि सभी स्कूली छात्र छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। मोहला-मानपुर जिले के ग्राम बोगा फुलकोड़ो में भी खेल आयोजित किया गया था। जिसमें स्कूली बच्चे हिस्सा लेने पहुंचे थे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद सभी बच्चे पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी ग्राम फुलकोड़ो और भर्रीटोला के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल 17 बचे घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।



