कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 80 वर्षीय हीरामणि साहू के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान भानुप्रतापपुर से रायपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, परिवार में हाल ही में शादी समारोह संपन्न हुआ था और घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन सुबह हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



