छत्तीसगढ़

CG IAS फेरबदल: रोक्तिमा यादव को मिली कोरिया कलेक्टर की जिम्मेदारी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में जारी 42 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश में बड़ा बदलाव किया है। पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन अब उनका आदेश निरस्त कर रोक्तिमा यादव को कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, पुष्पा साहू ने निजी कारणों और बच्चों की पढ़ाई, खासकर बेटे की 12वीं बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए कलेक्टर पद संभालने में अनिच्छा जताई थी। सरकार ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए उन्हें दोबारा माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बना दिया। वहीं रोक्तिमा यादव, जिन्हें पहले उच्च शिक्षा आयुक्त और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का प्रबंध संचालक बनाया गया था, अब कोरिया जिले की नई कलेक्टर होंगी।

Leave a Reply

Back to top button