रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक की बेटी कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी देने वाले 5 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में लड़के निवेदिता की फोटो शेयर कर उससे गैंगरेप की बात कर रहे थे। इस साजिश की चैट निवेदिता तक पहुंची, जिससे मामला सामने आया। निवेदिता के पिता पुलिस विभाग में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हैं।
केशकाल थाना प्रभारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर अश्लील कमेंट करने के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। युवक केशकाल, भानुप्रतापपुर और कोंडागांव के रहने वाले हैं।
पांचों युवकों के खिलाफ रायपुर में शून्य में एफआईआर हुआ था। उसके बाद केशकाल में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई I
निवेदिता मंडावी कौन है ?
निवेदिता मंडावी बस्तर क्षेत्र की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर निवेदिता आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा और रीति रिवाज की जानकारी शेयर करती है। इतना ही नहीं निवेदिता ने वीडियो और रील्स के जरीए बस्तर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। निवेदिता के इंस्टाग्राम पर 58.9 हजार फॉलोअर्स है।



