रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बजट भाषण में दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 15 करोड़ का प्रावधान। 25 महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए 25 करोड़ का प्रावधान। इसके अलावा पोषण, खेल, परिवहन, आजीविका और रोजगार के लिए विशेष प्रावधान।
बजट में सड़कों के विस्तार का विशेष ख्याल रखा है । मुख्यमंत्री दुत्रगामी सड़क संपंर्क योजना के तहत 200 करोड़ का प्रावधान रखा है वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए 9450 करोड़,अधोसरंचना के विकास को बल मिले इसलिए 400 करोड़ का प्रावधान है। राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 68 करोड़ व मिशन वातस्लय योजना के लिए 80 करोड़ का प्रावधान रखा है।



