छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह, मां दंतेश्वरी की पूजा कर बस्तर दशहरा में होंगे शामिल..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व (Bastar Dussehra festival 2025) जारी है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा पर्व का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ऐसे में यह दिन छत्तीसगढ़ की राजनीति और संस्कृति दोनों ही के लिए बेहद खास होने वाला है।

मां दंतेश्वरी मंदिर का करेंगे दर्शन

मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद अमित शाह विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होंगे। वहीं 12:35 बजे सिरहासार भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बीच अमित शाह मुरीया दरबार में शामिल होंगे और डेढ़ बजे से ढाई बजे तक सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी में शामिल होंगे। फिर सवा तीन बजे जगदलपुर से रवाना होंगे। दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था BSF और पुलिस प्रशासन की देखरेख में रहेगी।

 

Leave a Reply

Back to top button