रायपुर। विधानसभा का मानसून सत्र अपने चौथे दिन अहम मोड़ पर पहुंचने वाला है। सत्र के इस दिन राजनीतिक गहमागहमी, विपक्ष की आक्रामकता और सरकार की जवाबदेही देखने को मिलेगी। सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ-साथ 5 महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश किया जाएगा।
मंडल संयोजक भर्ती परीक्षा पर गूंजेगी आवाज
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में मंडल संयोजक भर्ती परीक्षा के विवाद पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। मंत्री राम विचार नेताम विभाग से जुड़े सभी सवालों का जवाब देंगे।
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला और पंचायतों की बदहाली पर विपक्ष का वार
विधायक धरमलाल कौशिक सदन में भारतमाला परियोजना में घोटाले का मामला जोरशोर से उठाएंगे। वहीं राघवेंद्र सिंह जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों की अनियमितताओं को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।
सरकारी मकानों की बिक्री और वित्तीय सवालों पर मंत्री देंगे जवाब
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा मकानों की बिक्री में पारदर्शिता और प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए जाएंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभागों से जुड़े सवालों के उत्तर सदन में देंगे।
विधानसभा में आज कुल 5 विधेयकों को पटल पर रखा जाएगा। इनमें सबसे प्रमुख “छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना और संचालन (संशोधन) विधेयक,” विधेयक होगा जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सदन में पेश करेंगे। इसके अलावा, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा पट्टाधृति अधिकार संशोधन विधेयक सदन में पेश करेंगे