छत्तीसगढ़

छावनी थाना क्षेत्र में गुंडों ने किया हवाई फायर..मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी..

दुर्ग/छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में गुंडों ने हवाई फायर किया और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन छावनी थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचे। पुलिस ने एक 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके घर में गोली चलने की घटना हुई है उसका नाम सूरज सिंह है। घटना के समय सूरज किसी काम से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी गोल्डी सिंह, बच्चे और मां ही थे।

रात 8 बजे के करीब दो बाइक में 4-5 गुंडे आए हैं। उनके हाथों में तलवार और डंडा था। गोल्डी ने देखा कि उनके साथ रविशंकर नाम का युवक था। रविशंकर गोल्डी के पति सूरज के साथ 6 महीने पहले मछली का व्यवसाय करता था, बाद में लेन-देन के विवाद के चलते उन्होंने व्यापारिक संबंध तोड़ दिया था।

दुर्ग पुलिस के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र में दिनांक 01/06/25 को आदर्श नगर कैंप 1 में प्रार्थी सूरज सिंह के घर के बाहर हवाई फायर हुआ था। जिसमें से कुल 04 आरोपी चिन्हांकित हुए हैं।
प्रकरण में मुख्य आरोपी रविशंकर यादव उर्फ रवि सतनामी है को हिरासत में ले लिया गया है। तलाश में 3 टीमें लगी हुई है। आरोपी रवि शंकर के द्वारा 01 राउंड फायर किया गया था पुराने विवाद को लेकर गाली गलौच के कारण यह घटना हुई है।

Leave a Reply

Back to top button