छत्तीसगढ़

CG- विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पूछ लिया उद्योग मंत्री से ऐसा सवाल..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उद्योगों के स्थापना का मद्दा आज विधानसभा में उठा। नेता प्रतिपक्ष ने तंज भरे अंदाज में सवाल पूछा कि, छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई परम्परा है क्या कि दूल्हे के बगैर बारात जाते हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि, हम लोग इशारा समझ रहे हैं दिल्ली बॉम्बे गए थे उस हिसाब का सवाल कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में विदेश में भी इन्वेस्टर समिट हुआ करता था, हमारे मुख्यमंत्री दिल्ली और बॉम्बे में इन्वेस्टर समिट किया है। मंत्री ने बताया कि 31 प्रस्ताव 47 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। उन्होंने ये भी बताया कि 1 लाख करोड़ से अधिक का ऑफर छत्तीसगढ़ सरकार को मिल चुका है।

मंत्री के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा बिना भूमि चिन्हांकित किए उद्योग लगाने की तैयारी कर रहे हैं। आपने उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है इनवाइट टू इन्वेस्ट के लिए कोई भी उद्योगपति आए नहीं है।

उद्योग मंत्री ने कहा मांग के अनुसार भूमि प्रदान की जाती है कई स्थानों पर निजी भूमि चिन्हांकित किया जाता है। कलेक्टर के माध्यम से लैंडबैंक के अनुसार से भी भूमि दी जाती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा आपने दिल्ली के 1 करोड़ से ज्यादा मुंबई में भी इतनी राशि खर्च कर दी।

उद्योगपति पर खर्च किया गया या जो अधिकारी गए इनपर खर्च हुआ, उद्योग मंत्री ने कहा किसी भी आयोजन में खर्च होता है। जो उद्योगपति आते हैं उनके खाने और अन्य मद में खर्च किया जाता है।

 

Leave a Reply

Back to top button