छत्तीसगढ़

3 नितिन पहली सूची में एक साथ, 6 महिला सदस्यों को अहम जिम्मेदारी

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निगम मंडल आयोग की पहली सूची में सभी वर्गों को साधने की भरपूर कोशिश की है। 6 महिला सदस्यों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। 5 एसटी, 2 एससी,3अल्पसंख्यक, 8ओबीसी और 14 सामान्य वर्ग के नेताओं को जगह दी गई है। फिर भी कुछ ऐसे नाम छूट गए हैं जिनकी पहली सूची में आने की संभावना थी। उन्हे अब अगली सूची तक इंतजार करना होगा। इस सूची की एक और खासियत है कि तीन नितिन को एक साथ मौका मिला है। शैलेष नितिन त्रिवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष,नितिन पोटाई को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य व नितिन सिन्हा को पाठ्यपुस्तक निगम में सदस्य बनाया गया है।  

महिलाओ में श्रीमती करूणा शुक्ला,डा.किरणमयी नायक,श्रीमती पद्मा मनहर, सुश्री राजकुमारी दीवान, सुश्री नीता लोधी,श्रीमती कल्पना सिंह के नाम शामिल हैं। सूची में गौर करने वाली बात यह भी है कि संबंधित क्षेत्र के जानकार शख्स को उसी हिसाब से जिम्मा दिया गया है जैसे कि महंत राम सुन्दर दास को राज्य गौ-सेवा आयोग, बैजनाथ चंद्राकर को राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलों के बीच पद का बंटवारा कर संतुलन बनाने की भी कोशिश की गई है।

Back to top button