छत्तीसगढ़

गिरीश खनिज, कुलदीप हाउसिंग बोर्ड व सुभाष आरडीए के अध्यक्ष होंगे

रायपुर
निगम मंडल की बहुप्रतिक्षित पहली सूची जारी हो गई है। कुल 32 नामों का समावेश है। अभी और भी सूची आने को है। कई बड़े चेहरे हैं जिन्हे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। विधायक कुलदीप जुनेजा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन होंगे। गिरीश देवांगन राज्य खनिज विकास निगम व सुभाष धुप्पड़ को आरडीए की जिम्मा दिया गया है।

देवेन्द्र बहादुर सिंह को राज्य वन विकास निगम, कुलदीप जुनेजा को राज्य गृह निर्मांण मंडल, गिरीश देवांगन को राज्य खनिज विकास निगम, रामगोपाल अग्रवाल को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, शैलेष नितिन त्रिवेदी को राज्य पाठ्य पुस्तक निगम, सुभाष धुप्पड़ को रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा महेश शर्मा और सतीश अग्रवाल को भवन एवं अन्य निर्मांण श्रमिक कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। करुणा शुक्ला को समाज कल्याण बोर्ड में पदाधिकारी और किरणमयी नायक को राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन सिन्हा को पाठ्य पुस्तक निगम में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमारी दीवान को राज्य अनुसूचित जनजाति प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

राजेन्द्र तिवारी को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सुरेंद्र शर्मा को राज्य कृषि कल्याण परिषद, बालकृष्ण पाठक को राज्य पादप वनोषधि बोर्ड और सफी अहमद को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अजय अग्रवाल को राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय विकास कार्यक्रम के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुप्रित बाम्बरा को राज्य खाद्य आयोग, महंत राम सुंदर दास को राज्य गौ सेवा आयोग, बैजनाथ चंद्राकर को राज्य सहकारी बैंक अपेक्स और थानेश्वर साहू को राज्य पिछडा वर्ग कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।नितिन सिन्हा को पाठ्य पुस्तक निगम में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमारी दीवान को राज्य अनुसूचित जनजाति प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

राजेन्द्र तिवारी को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सुरेंद्र शर्मा को राज्य कृषि कल्याण परिषद, बालकृष्ण पाठक को राज्य पादप वनोषधि बोर्ड और सफी अहमद को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अजय अग्रवाल को राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय विकास कार्यक्रम के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुप्रित बाम्बरा को राज्य खाद्य आयोग, महंत राम सुंदर दास को राज्य गौ सेवा आयोग, बैजनाथ चंद्राकर को राज्य सहकारी बैंक अपेक्स और थानेश्वर साहू को राज्य पिछडा वर्ग कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

पद्मा मनहर को राज्य अनुसूचित जाती आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। अरुण वोरा को वेयर हाउसिंग कॉपोर्रेशन और धनेश पाटिला को राज्य अन्त्यावसायि सहकारी एवं वित्त विकास निगम में अध्यक्ष बनाया गया है। महेश चंद्रवंशी को राज्य पिछडा वर्ग कल्याण बोर्ड में सदस्य बनाया गया है। नीता लोधी को अन्त्यावसायि सहकारी एवं वित्त विकास निगम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। चंदन कश्यप को राज्य हस्तशिल्प बोर्ड, एम आर निषाद को राज्य मछुआरा कल्याण बोर्ड और मिथिलेश स्वर्णकार को नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के अध्यक्ष का पद दिया गया है। नितिन पोटाई को राज्य अनुसूचित जनजाति कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। कल्पना सिंह को समाज कल्याण बोर्ड का सदस्य और छविन्द्र कमा को राज्य पादप वनोषधि बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Back to top button