छत्तीसगढ़

धान की बुआई करने खेत में उतरी राज्यसभा सांसद फूलोदेवी

रायपुर
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम अपनी सादगी के लिए जानी जाती है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों खेतों में धान की बुआई का कार्य चल रहा है, ऐसे में फूलोदेवी नेताम भी अपने गृहनगर बस्तर स्थित खेतों में बुआई करती देखी गई। उनके साथ कई अन्य महिला कृषक भी कार्य कर रही थी।

प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम के सदस्य नितिन भंसाली ने अपने टिवटर एकाउंट पर यह तस्वीर साझा की है, जिसमें फूलोदेवी नेताम साड़ी पहने हुए हैं और धोती कसकर रोपाई जोताई कर रही हैं। इससे पहले भी प्रदेश के कई नेता अपने खेतों में कार्य करते हुए चर्चित रहे हैं।

Back to top button