छत्तीसगढ़

राजधानी में नाईट कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जाएगा

रायपुर
 राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सख्ती बरतना शुरु कर दिया गया है। राजधानी में नाईट कर्फ्यू को अब सख्ती से लागू किया जाएगा। जिला प्रशासन ने रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू में सख्ती बरतने के दिए निर्देश दिये हैं।

जिसके तहत अब होम डिलीवरी पर भी रात 9 बजे के बाद रोक लगा दी गई है। इस दौरान आम लोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी होगी। होटल, रेस्ट्रां और ढाबों को भी रात 9 बजे के बाद संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

आपको बता दें इससे पहले भी रात में 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था। अब एक बार फिर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने फिर से सख्ती बरतने का फैसला लिया है।

Back to top button