छत्तीसगढ़

विवाद के चलते युवक ने जंगल में लगाई फांसी

रतनपुर
पत्नी से विवाद होने के बाद 32 वर्षीय युवक ने रतनपुर के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

रतनपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदईया निवासी 32 वर्षीय चैन दास रविवार की सुबह परिजनों को बिना कुछ  बताए घर से चले  गया जब वह घर नहीं लौटा तो रविवार की शाम को परिजन ढूंढने निकले लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को जंगल में ग्रामीणों ने पेड़ पर  गमछे से फांसी पर लडके युवक को देखा और इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी। साथ ही युवक की तलाश कर रहे उसके परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस टीम गोंदईया जंगल में पहुंची। जहां पर परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पेड़ पर से नीचे उतर आया। पुलिस ने बताया कि मृतक विवाहित है और उसकी एक  पुत्री है। पति पत्नी के मध्य विवाद के चलते उसकी पत्नी अपनी पुत्री को  लेकर अपने मायके में रह रही है। इसी वजह से चैनदास हमेशा विचलित रहता था जिसके कारण उसकी दीमागी हालत भी ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button