छत्तीसगढ़

आई.टी, ई.डी, सीबीआई के कार्य भाजपा अनुरुप – कांग्रेस

रायपुर
सत्ताधारी दल भाजपा पहले मध्यप्रदेश और अब राजस्थान में विधायक खरीदनें में लगा है। विपक्ष की राज्य सरकारें गिराने और खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने में भाजपा लगी हुई है। गरीब, मध्यम वर्ग, नौजवानों, मजदूर, किसान, गृहणी की समस्याओं से केन्द्र की भाजपा सरकार का कोई सरोकार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा की खरीद-फरोख्त कर पहले कर्नाटक और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की निर्वाचित सरकारो को गिराया। अब राजस्थान में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार गिराने की भाजपा की साजिश जारी है। यह सीधे-सीधे इन राज्यों की जनता के जनादेश का भाजपा द्वारा कालेधन की ताकत से किया जा रहा अपमान है। भाजपा का विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को काली कमाई के पैसों के बल पर गिराने का खेल जारी है।

आयकर विभाग आई.टी, एनफोंर्समेंट डायरेक्टरेट ई.डी और सीबीआई अब भाजपा के आनुषंगिक संगठनों की तरह काम कर रहे है। विधायकों की खरीद-फरोख्त के साथ-साथ धमकाने और फंसाकर साथ लाने की साजिशें इन तीनों संस्थानों के माध्यम से रची जा रही है। भाजपा के विधायकों के सौदागरों के साथ-साथ आई.टी., ई.डी और सीबीआई की टीमें पहुंचती है। खरीद-फरोख्त के खेल में भाजपा नेताओं के साथ-साथ इन तीनों संस्थानों की टीम काम करती है। भाजपा देश में लोकतंत्र खत्म करने पर उतारू है। मोदी और शाह की अधिनायकवादी प्रवृत्तियों से देश को नुकसान हो रहा है।

Back to top button