छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की..

रायपुर। आज कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव के संदर्भ में अध्यादेश को लेकर बातचीत हुई है। हालांकि बातचीत की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

इससे पहले राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट हुई। आपको बता दे कि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक दोपहर बाद 3:00 से होने वाली है ।

निकाय चुनाव के मद्देनजर यह बैठक काफी अहम बताई जा रही है। खबर यह है कि बैठक में निकाय चुनाव से संदर्भित मुद्दे पर अहम फैसला लिया जा सकता है। चर्चा यह भी है कि प्रत्यक्ष तौर पर अध्यक्ष और महापौर के चुनाव संबंधी अध्यादेश को कैबिनेट को रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Back to top button