रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास पर राज्य के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल महामाया धाम रतनपुर पर आधारित पुस्तिका ‘छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रतनपुर’ का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि इसमें रतनपुर के सभी मंदिरों, तालाबों और सांस्कृतिक विरासतों की जानकारी दी गई है, जो बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने रतनपुर के तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल के रूप में प्रचार-प्रसार के लिए भी इसे उपयोगी बताया। विमोचन के दौरान पुस्तिका के लेखक बलराम पाण्डेय सहित सर्वश्री कन्हैया यादव, रविंद्र दुबे, संतोष तिवारी, तीरथ यादव, बबलू कश्यप तथा बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी सर्वश्री संजय सोनी, वासित अली एवं ताहिर अली भी मौजूद थे।
Read Next
May 8, 2025
CG- व्यापमं ने जारी किया 2026 परीक्षा कैलेंडर, जनवरी से मार्च तक 8 बड़ी भर्तियों का शेड्यूल..
May 8, 2025
बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी..
May 8, 2025
नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, CM विष्णु देव साय..
May 8, 2025
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा पर अमल, सुडा ने मंजूर की राशि..
May 8, 2025
CM विष्णुदेव साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद..
May 8, 2025
सड़क निर्माण और स्टेडियम जीर्णोद्धार के लिए 11 करोड़ मंजूर..
May 8, 2025
तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बाॅर्डर पर IED ब्लास्ट, विस्फोट से 3 CRPF जवान शहीद..
May 8, 2025
बैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, CM ने किया सम्मानित..
May 8, 2025
CM विष्णु देव साय का हेलिकॉप्टर मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सुदूर गांव माथमौर में उतरा..
May 8, 2025
कर्रेगुट्टा पहाड़ से मिले 19 माओवादियों के शव, 8 पुरुष और 11 महिला शामिल..
Check Also
Close