रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चिंतन शिविर में हिस्सा लेने आईआई एम रायपुर पहुंचे। सभी मंत्री और वरिष्ठ विधायक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मंत्रियों के गुड गवर्नेंस की मास्टर क्लास लगेगी।
IIM मंत्रियों को गुड गवर्नेंस की ट्रेनिंग देगा। राज्य के विकास और सिस्टम में स्किल डेवलपमेंट की चर्चा होगी। इसके साथ ही योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन कैसे किया जाए, इस पर भी मंथन होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में माइनिंग, फाइनेंस, एग्रीकल्चर और सोशल सेक्टर को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय आईआईएम में ही रात्रि विश्राम करेंगे।



