जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस्तीफा पत्र भेजकर कहा कि 20 सालों से कांग्रेस पार्टी में काम करते आई हूं। लेकिन, कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांत और विचार से भटक चुकी है। अब कयास लगाया जा रहा है, कि वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं।




