छत्तीसगढ़

CG कैदी फरार: इलाज के लिए लाया गया था अस्पताल.. मौका मिलते ही भाग निकला डबल मर्डर का आरोपी..

रायपुर। जेल में बंद डबल मर्डर के आरोपी इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया। लोगों ने पीछा कर कैदी को दबोच लिया।

रायपुर के केंद्रीय जेल में तबीयत खराब होने के बाद एक आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही कैदी चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि कैदी को अस्पताल से भागते हुए लोगों ने देखा और उसका पीछा करना शुरू किया।

बाइक सवार लोगों ने कैदी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आपको बता दें आरोपी का नाम महेश वर्मा है, जिस पर डबल मर्डर का आरोप था। वो पिछले कई महीनों से जेल में बंद था। पिछले दिनों जेल में उसकी तबीयत अचानक से बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Back to top button