छत्तीसगढ़

CG दो कैबिनेट मंत्रियों को निगम-मंडल का चार्ज.. मंत्री दयालदास को नान और स्टेट वेयरहाउस का जिम्मा.. लखनलाल को CSIDC और श्रम कल्याण मंडल..

रायपुर। राज्य सरकार ने दो कैबिनेट मंत्री खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को निगम-मंडल की जिम्मेदारी दी है। निगम मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति फिलहाल नहीं हो सकी है। आचार संहिता और लोकसभा चुनाव तक यह मुमकिन नहीं हो पाएगा। इस वजह से इन दो मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। बघेल को इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का भी प्रभार दिया गया है।

इसी तरह प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button