बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के आवापल्ली ब्लॉक स्थित चिंताकोन्टा कन्या पोटा केबिन (आवासीय छात्रावास) में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक चार साल की बच्ची की मौत हो गयी. वहीँ 300 छात्रों को रेस्क्यू किया गया है। घटना बीजापुर के आवापल्ली थाना क्षेत्र के चिंताकोंटा पोर्टा-केबिन की है।
जानकारी के अनुसार, देर रात गर्ल्स पोर्टा केबिन में अचानक आग लग गयी। ग्रामीणों और वहां के कर्मचारियों के मदद से 300 छात्रों को बाहर निकाला गया। इस घटना में आग में झुलसकर एक चार साल की बच्ची की मौत हो गयी है। जिसकी पहचान अभी नहीं हो पायी है। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। आग किस वजह से लगी है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



