छत्तीसगढ़

CG- आरक्षक ने थाना परिसर में खुद को मारी गोली.. हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती..

थाने में पदस्थ आरक्षक नरेंद्र नेगी उम्र 25 वर्ष ने सोमवार की देर शाम थाना परिसर में अपने सर्विस इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली

सुकमा। आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली लिया। जवानों ने जवान को गंभीर हालत में सुकमा जिला अस्पताल में ईलाज के भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक अपने सर के पुराने चोट के चलते परेशान चल रहे थे, हालंकि की जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

घटना सुकमा के छिंदगढ़ का बताया जा रहा है। जहां थाने में पदस्थ आरक्षक नरेंद्र नेगी उम्र 25 वर्ष ने सोमवार की देर शाम थाना परिसर में अपने सर्विस इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली, और खून से लथपथ मौके पर ही गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया था, वहीं थाने में पदस्थ अन्य जवानों ने गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल उपचार के अस्पताल लेकर गए जहां से उपचार के बाद स्तिथि को देखते हुए चॉपर से रायपुर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button