छत्तीसगढ़

बारिश की संभावना: CM भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को दिए निर्देश..धान खरीदी केंद्रों में सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें..

प्रदेश के उपार्जन केन्द्रों में 9 लाख टन से अधिक धान वर्तमान में है।सुरक्षित रख रखाव की व्यवस्था समितियों, उपार्जन केन्द्रो में की जाए।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को खरीदी केंद्रों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, धान को बारिश से बचने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए। धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। प्रदेश के उपार्जन केन्द्रों में 9 लाख टन से अधिक धान वर्तमान में है। सभी जिले यह सुनिश्चित करें कि धान के सुरक्षित रख रखाव की व्यवस्था समितियों, उपार्जन केन्द्रो में की जाए।

Leave a Reply

Back to top button