छत्तीसगढ़

CG- कार में स्टंट कर लहराया चाकू..रील्स बनाकर इंस्टाग्राम में किया वायरल..आरोपी कान पकड़कर मांगी माफी..

बिलासपुर: आजादी के जश्न मनाने निकली रैली में एक बदमाश के खुली कार में चाकू लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कान पकड़कर उठक बैठक कराया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को मगरपारा निवासी मानस मेश्राम (22) अपने साथियों के साथ आजादी का जश्न मनाने के लिए डीजे के साथ रैली निकाल रहा था। इस दौरान उसने रैली जमकर चाकू लहराया और आसपास के इलाकों में अपनी धौंस जमाता रहा। इसके बाद चाकू लहराते हुए वीडियो भी बनाया, जिसका रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट में वायरल कर दिया।

पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाकर तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवक मगरपारा का रहने वाला है। पुलिस की टीम ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने उससे कान पकड़कर उठक बैठक कराया और माफी मंगवाई। आरोपी युवक पर अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। उसने इंस्टाग्राम में गैंगस्टर गदर के नाम से आईडी बनाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के इंस्टा अकाउंट को डिलीट करा दिया है।

Leave a Reply

Back to top button