छत्तीसगढ़

CG NEWS: IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान घायल..अस्पातल में कराया गया भर्ती..जवानों ने ध्वस्त किया नक्सली कैम्प और स्मारक..

बीजापुर:  बीजापुर जिले के गंगालूर और पुसनार के बीच माओवादियों द्वारा लगाये गये आईडी ब्लास्ट के चपेट में आने डीआरजी का एक जवान अजय मंडावी घायल हो गया। जवान नक्सल आपरेशन से लौट रहे थे, उसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईडी ब्लास्ट हो गया। जिसके चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया। जवान को पैर में और अंदुरुनी चोटें आई हैं। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजने की तैयारी चल रही है।

जानकारी के अनुसार, कोबरा, STF और DRG दंतेवाड़ा,बीजापुर के जवान बीते कल यानी मंगलवार को संयुक्त नक्सल आपरेशन पर निकले थे। उसी दौरान जवानों और नक्सलियों के मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों के स्मारक स्थल को ध्वस्त कर दिया है। वहीं मौके से जवानों ने भारी मात्रा में दैनिक उपयोग के सामान,विस्फोटक सामान और दवाइयां बरामद की है।

 

 

Back to top button