छत्तीसगढ़

CG Accident: स्कार्पियो-बस में टक्कर..कांग्रेस नेता और पत्नी घायल..स्कार्पियों काटकर निकाला गया बाहर..

बिलासपुर:  तेज रफ्तार बस और स्कार्पियो में जबरदस्त भिड़ंत हुई है. स्कार्पियो सवार बिल्हा विधानसभा के पथरिया के जिला पंचायत की सदस्य जागेश्वरी वर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी और ड्राइवर के साथ स्कार्पियो में थे। तभी सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई।पथरिया में रहने वाली जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं। शुक्रवार दोपहर वे किसी काम से सरगांव आ रही थीं। उनके साथ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व उनके पति घनश्याम वर्मा भी थे। तभी सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। इससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़े गए। जिससे जिला पंचायत की सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घायल हो गए हैं। वहीं वर्मा दंपत्ति को गाड़ी को काटकर निकाला गया है. दोनों बुरी तरह से फंस गए थे। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

Back to top button