छत्तीसगढ़

CG फर्जी हेड काॅस्टेबल गिरफ्तार: राजस्व मंत्री का PSO बताकर दो महिला से की शादी.. फिर उनके ही पैसो से करता था ऐश..

बिलासपुर

राजस्व मंत्री का पीएसओ बताकर दो महिलाओं से शादी कर पैसो में अय्याशी करने वाले नकली हेड काॅस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी का नाम यज्ञ कुमार यादव है और तखतपुर के ग्राम भैराकछार का रहने वाला है।

बिलासपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक युवक खुद को मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पीएसओ बताकर लोगों से ठगी कर रहा है। इस सूचना के बाद एसपी संतोष सिंह ने एसीसीयू और तखतपुर थाना की टीम को जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम भैराकछार में वर्दी पहनकर घुम रहे आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस कांबेट वर्दी, दो नग आइडी कार्ड, लाईटर गन, पिस्टल होलेस्टर कवर जब्त किया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो जूनापारा तखतपुर का रहने वाला है और उसने पुलिस कर्मचारी बताकर पहले एक शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद धोखे से उसके साथ शादी कर ली। शिक्षिका के पैसे से मंहगी कार खरीदी और नकली वर्दी पहन पुलिस का रौब दिखाता था। आरोपी ने ठगी के रुपयों से कोरबा में एक मकान भी बनवा रहा था।

इसी तरह यज्ञ कुमार ने एक अन्य बैंककर्मी महिला को भी अपने झांसे में फंसाकर उसके साथ प्रेम विवाह आर्य समाज में किया। आरोपी दोनों महिलाओं को धोके में रखकर उनके साथ अलग अलग रहता था। साथ ही दोनों महिलाओं की संपत्ति पर ऐशो आराम करता था। इतना ही नहीं आरोपी खुद को राजस्व मंत्री जय सिंह का पीएसओ बताकर पुलिस विभाग में उंची पकड़ बताते हुए लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा भी देता था।

पुलिस ने यज्ञ कुमार यादव 37 वर्ष के खिलाफ थाना तखतपुर में धारा 170, 171, 419, 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया। साथ ही मौके से आरोपी यज्ञ कुमार यादव के कब्जे से पुलिस कांबेट वर्दी, काले रंग का लांग बुट, बेल्ट, कैप, बैच, दो नग ID Card, एक रबर सील, एक लाईटर गन, पिस्टल होलेस्टर (कवर) को जप्त किया गया है।

 

 

Back to top button