
बिलासपुर
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। तेज रफ्तार बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. आधार कार्ड के आधार पर मृतकों की पहचान की गयी है और परिजनों तक सूचना पहुंचायी जा रही है। घटना कोटा के बेलगहना के दार सागर चौक की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर दो युवक पेंड्रा की ओर से रतनपुर की जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार युवक बेलगहना दार सागर चौक के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करेगी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच बेलगहना चौकी पुलिस ने शुरू कर दी है।



