
बिलासपुर
बिलासपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए “ट्रैफिक की पाठशाला” लगायी जा रही है। पुलिस की इस खास पाठशाला ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की आधे घंटे तक क्लास ली जा जाती है। उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाती है. आधे घंटे की इस क्लास में यातायात के संकेतकों, ट्रैफिक-सेंस की जानकारी व नियमों के अनदेखी के दुष्परिणामों के वीडियो दिखाए जा रहे हैं। बिलासपुर पुलिस ने यह पहल शुरू की है
बिलासपुर में इन दिनों ट्रैफिक सुधार को लेकर काम किया जा रहा है। इसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए हर चौक चौराहों पर यातायात की पाठशाला शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को यातायात के लिए अवेयर करने यह पहल शुरू की गई है। चौक-चौराहों में यातायात के जवान तैनात हैं, यहां नियमों का उल्लंघन करने वालों को आधे घंटे यातायात की पाठशाला अटेंड करनी होती है। इस पाठशाला के बाद एक मौखिक टेस्ट होता है। इसे पास करने पर जुर्माना नहीं लिया जा रहा। यदि कोई इस टेस्ट को पास नहीं कर पाता तो उन्हें दोबारा आधे घंटे के लिए क्लास अटेंड करना होता है।


