छत्तीसगढ़

CG BJP नेता प्रतिपक्ष चंदेल के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज.. रायपुर महिला थाना में SCST एक्ट में FIR बाद जांच पड़ताल शुरू..

रायपुर

छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर की रहने वाली पीड़िता की रिपोर्ट पर शून्य में रायपुर के महिला थाने में दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। पलाश चंदेल बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र है।पीड़िता जांजगीर की रहने वाली है। महिला थाना प्रभारी कविता धूर्व ने बताया पीड़िता कि रिपोर्ट पर एफआईआर की गई है साथ ही एससीएसटी एक्ट के अलावा धारा 376 भा द वि की धारा के तहत जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है।

Back to top button