छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप में लगी आग..फायरब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर तैनात..

भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप में आग लग गई. मौके पर पांच से ज्यादा फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. लॉसिंग के दौरान मेल्टिंग शॉप में आग लगने की बात सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना सामने आने के बाद तत्काल कर्मचारियों को बाहर किया गया. इसके साथ ही मौके पर जाने से लोगों को रोकने के लिए सीआईएसएफ ने एरिया को सील कर दिया है. आग बुझाने की कवायद के दौरान बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं.

Back to top button