छत्तीसगढ़

नियम विरुद्ध और अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन की अहम बैठक..

रायपुर

अवैध निर्माण के नियमितीकरण को लेकर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अहम बैठक हो रही है. कलेक्टर की अध्यक्षता में हो रही समिति की बैठक में 213 प्रकरणों पर फैसला लिया जाएगा.

रायपुर नगर निगम सीमा में नियम विपरीत निर्माण और अवैध रूप से बने मकानों को शुल्क लेकर वैध करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में नियमितीकरण प्राधिकार समिति की बैठक हो रही है. इसमें रायपुर नगर निगम के 10 जोनों से प्राप्त 213 प्रकरणों पर चर्चा होगी, जिसके बाद गुण-दोष के आधार पर फैसला लिए जाने की संभावना है.

Back to top button